Top News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बांकीमोंगरा में भव्य योग शिविर, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

 


बांकीमोंगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद द्वारा गजरा ग्राउंड में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, एसएलआरएम सेंटर की स्वच्छता दीदियां तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि "योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में स्वस्थ रहने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम योग है। भारत की इस प्राचीन परंपरा को आज पूरा विश्व अपना रहा है। हमें योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और समृद्ध नगर का निर्माण करते हैं।"

उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित एसएलआरएम सेंटर की स्वच्छता दीदियों एवं नगरवासियों की सहभागिता की सराहना करते हुए सभी से नियमित योग करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उपस्थित अतिथियों ने नगर पालिका एवं स्वच्छता कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अंत में विश्व शांति की कामना के साथ सामूहिक मंत्रोच्चार कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume