Top News

वार्ड 25 को मिली नई सौगात, 7.20 लाख की लागत से बनेगी नाली

 


भूमिपूजन के साथ विकास कार्य का आगाज, जनप्रतिनिधियों ने कहा— मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता

बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 25 में लंबे समय से महसूस की जा रही बेहतर जल निकासी व्यवस्था की जरूरत अब पूरी होने जा रही है। वार्ड में 7.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली निर्माण परियोजना का विधिवत भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ हुए इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, प्रमोद सोना, श्रवण यादव, एल्डरमैन जितेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, युवा नेता प्रकाश झा, निखिल सिगोटिया, संतोष राठौर, एसआरएम की सफाई दीदियां सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नाली निर्माण से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और वार्डवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से गति दी जा रही है और जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे।

भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होगा, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume