Top News

निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर एवं गोपाल यादव समेत कुल 26 पुलिस कर्मियों को किया गया पुरस्कृत


कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम छुरी में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज लूट की कोशिश का पुलिस ने न सिर्फ पटाक्षेप किया, बल्कि अपराधियों को सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया। पुलिस की इस मुस्तैदी और बहादुरी को देखते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। आईजी ने मामले को सुलझाने वाले 26 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को कुल 19 हजार 400 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

क्या थी वारदात?

छुरीकला स्थित 'राज ज्वेलर्स' में तीन अज्ञात बदमाश ग्राहक बनकर घुसे थे। उन्होंने दुकान के संचालक राजकुमार अग्रवाल की आँखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और कट्टे की नोंक पर लूटपाट करने का प्रयास किया।

एसपी ने खुद संभाली थी कमान

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं कमान अपने हाथों में ली और आरोपियों को दबोचने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गोपाल सिंह गोंड़ (38 वर्ष) और परदेशी राठिया (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुरस्कृत होने वाले जांबाजों की सूची:

आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए निम्नानुसार राशि वितरित की गई:

पुरस्कार राशिपुरस्कृत अधिकारी/कर्मचारी

₹2,000 – निरीक्षक मोतीलाल पटेल, निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी (रक्षित केन्द्र)

₹1,000 – उ.नी अजय सोनवानी (साइबर पुलिस थाना), सउनि राम कुमार पाण्डेय, प्र.आर गुनाराम सिन्हा, आर. डेमन ओग्रे, आर. सुशील यादव, आर. आलोक टोप्पो, आर रितेश शर्मा, आर विरकेश्वर प्रताप सिंह

₹500 – प्रशिक्षु उ.नी नकुल झरिया, सउनि राजेन्द्र सिंह, प्र.आर अनुज सिंह, प्र.आर गोपाल यादव, प्र.आर राजेश कंवर, आर. प्रशांत सिंह, आर. रवि चौबे, आर. संजीव सिंह, आर. श्याम सिदार, आर. सुनील सिंह

₹400 – प्रशिक्षु उनी दीपक कुमार, प्र.आर विरेन्द्र भगत, आर. प्रकाश चंद्रा, आर. पुष्पेन्द्र कुर्रे, आर. अजय खूंटले, आर. रामचरण उरांव

खास बात: कट्टे की नोंक पर मिर्च पाउडर डालकर दी गई इस चुनौती को कोरबा पुलिस ने बेहद कम समय में स्वीकार करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume