बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने एसईसीएल सुरा कछार बलगी बांकी उपक्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर अवगत कराया कि कटाई नार मेन रोड किनारे स्थित पुलिया पर दीवार नहीं है साथ ही वहां का सड़क अति जर्जर स्थिति हो गई है और पूर्व में यहां कई घटनाएं हो चुकी है और भविष्य में भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है, जिसे जल्द से जल्द मरम्मत और दीवाल निर्माण की मांग की है।
पार्षद ने पत्र में उल्लेख किया है कि इस संबंध में 25 जुलाई 2025 एवं 21 जनवरी 2026 को भी पत्राचार किया गया था। साथ ही 21 मार्च 2026 को समाधान शिविर में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्मरण पत्र में कहा गया है कि बरसात के मौसम में घटना की आशंका और अधिक बढ़ गई है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया और कोई अप्रिय दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी।
पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने एसईसीएल प्रबंधन से जनहित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई कर पुलिया का दीवार और सड़क की मरम्मत कार्य की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके। पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्र के प्रबंधक, संबंधित अधिकारियों एवं अन्य विभागों को भी प्रेषित की गई है।
नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा के 30 वार्डो में से सबसे सक्रिय और लोकप्रिय माने जाने वाले पार्षदों में से एक अश्वनी मिश्रा भी है,,, जो अपने वार्ड के साथ साथ पूरे क्षेत्र के लिए जूझते और समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान में प्रयत्नरत रहते है।
पार्षद के इस पत्र के बाद प्रशासन को इधर अपना ध्यानाकर्षण कर और आम जनों की सुरक्षा दृष्टि से इस समस्या का समाधान करना चाहिए।


Post a Comment