Top News

डी.आई. पब्लिक स्कूल पचपेड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, शिक्षा एवं संस्कार पर दिया गया विशेष मार्गदर्शन

 


पचपेड़ी :– डी .आई. पब्लिक स्कूल, पचपेड़ी में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिया नारी सशक्तिकरण प्रमुख सुश्री सविता साहू सहित सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। साथ ही वृक्षारोपण किया गया।

मुख्य अतिथि सुश्री सविता साहू ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा और विद्या के वास्तविक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को आजीविका प्रदान करती है, जबकि विद्या उसे संस्कार, विवेक, चरित्र और जीवन जीने की सही दिशा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय का सदुपयोग तथा श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन स्कूल सचिव कमलेश कँवर ने किया। उन्होंने पूरे आयोजन का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुए कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था बनाए रखी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन भी दिया गया, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

स्कूल उपाध्यक्ष रोहित कुमार बरेठ ने अभिभावकों को बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और स्कूल के क्रियाकलापों में सम्मिलित होने तथा शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल का सहयोग देते रहने के लिए निवेदन तथा अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सभी को धन्यवाद विज्ञापित किया ।

स्कूल अध्यक्ष श्रीमती सिम्मी पटेल ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी प्रसंगों के माध्यम से लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं निरंतर परिश्रम का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर हेमलता, पूजा महंत, सतरूपा बरेठ, कमलेश सिंह, रोहित, राजेश, संतोष बरेठ, शांतिलाल, जयकिशन, अरुण सारथी एवं घनश्याम कँवर सहित विद्यालय परिवार एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume