Top News

बाइक चोरी के तनाव में युवक ने दी जान: कोरबा के बांकी मोंगरा में फांसी लगाकर की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

 


कोरबा
| जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बलगी खार के रहने वाले 27 वर्षीय दीपक कुमार कंवर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने दीपक का शव फंदे से लटकता देखा, तो उनके पैर तले जमीन खिसक गई।

सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर मर्ग पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइक खोने से गहरे अवसाद में था युवक

शुरुआती जानकारी के अनुसार, दीपक पिछले कुछ दिनों से बेहद परेशान और मानसिक तनाव में चल रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी मोटरसाइकिल कहीं गुम हो गई थी। गाड़ी न मिलने के कारण वह लगातार चिंता में था और इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, थाना प्रभारी के निर्देश पर विवेचक प्रधान आरक्षक रमेश कुमार राज द्वारा मर्ग कायम कर धारा 194 bnss पंजीबद्ध कर लिया है और आत्महत्या के हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय संदेश:

किसी भी समस्या का हल आत्महत्या नहीं है। यदि आप या आपका कोई परिचित किसी मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहा है, तो कृपया हेल्पलाइन नंबरों या किसी परामर्शदाता (Counselor) से तुरंत संपर्क करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume