Top News

युवाओं के भविष्य और स्वच्छता के हक में उठी जनआवाज़: मैगजीन ग्राउंड को खेल मैदान घोषित करने और SECL कॉलोनियों में सफाई की मांग

 


बांकी मोंगरा। क्षेत्र के युवाओं के सपनों की नींव कहे जाने वाले ऐतिहासिक 'मैगजीन ग्राउंड' के अस्तित्व को बचाने और SECL कॉलोनियों की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकी मोंगरा के अध्यक्ष श्री संजय कुमार आज़ाद के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। इस जनहित के मुद्दे को लेकर प्रशासन और SECL प्रबंधन के समक्ष मांगें मजबूती से रखी गई हैं।

"मैदान भी बचे और पर्यावरण भी रहे सुरक्षित"

मैगजीन ग्राउंड वर्षों से सैकड़ों युवाओं के सेना, पुलिस, CAF, CRPF, BSF और अन्य सरकारी सेवाओं में जाने के सपने को साकार करता आया है। वर्तमान में यहाँ पौधारोपण की योजना का विरोध करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष संजय आज़ाद और समस्त पार्षदों ने कहा कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण के पक्षधर हैं, लेकिन खेल मैदान की कीमत पर नहीं। पौधारोपण किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर किया जाना चाहिए ताकि मैदान की मूल पहचान सुरक्षित रहे।



युवाओं और खिलाड़ियों की प्रमुख मांगें:

स्थायी दर्जा: मैगजीन ग्राउंड को आधिकारिक तौर पर स्थायी खेल मैदान घोषित किया जाए।

बुनियादी सुविधाएं: मैदान का समतलीकरण, नियमित साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण हो।

अधोसंरचना का विकास: खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रैक, हाई मास्ट लाइट, पेयजल और अन्य खेल सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

भुगतान के बाद भी SECL कॉलोनियों में बदहाली, फैली गंदगी

इसके साथ ही शांतिनगर माइंस क्वार्टर एवं डबल स्टोरी क्षेत्र की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी SECL प्रबंधन को शिकायत सौंपी गई है। आरोप है कि ठेकेदारों को समय पर भुगतान होने के बावजूद पिछले कई महीनों से नालियों और कचरे की सफाई नहीं हुई है। इसके चलते क्षेत्रवासी गंदगी, बदबू और कीड़े-मकोड़ों की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

सामूहिक एकजुटता से बनेगा दबाव

इस जनआवाज़ को क्षेत्र के समस्त पार्षदगण, मैगजीन ग्राउंड के सदस्य, एथलेटिक्स खिलाड़ी और आम नागरिकों का भारी समर्थन मिल रहा है। सभी ने एक सुर में कहा है कि:

"खिलाड़ियों का मैदान भी बचे, और हर मोहल्ला भी स्वच्छ रहे — यही हमारी सामूहिक मांग है।"

ब्लॉक अध्यक्ष संजय आज़ाद ने चेतावनी दी है कि यदि जनहित के इन संवेदनशील मुद्दों पर प्रशासन और SECL प्रबंधन द्वारा शीघ्र ही सकारात्मक और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता और युवा अपने अधिकारों के लिए आंदोलन को बाध्य होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume