बांकीमोंगरा। शहर की पहचान बन चुकी बांकीमोंगरा चौपाटी में गुरुवार को उस समय अलग नजारा देखने को मिला, जब नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक खुद सफाई के लिए मैदान में उतर आए। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में लोगों ने श्रमदान करते हुए चौपाटी परिसर और आसपास के हिस्सों की सफाई की।
अभियान के दौरान चौपाटी परिसर में जगह-जगह जमा कचरे और गंदगी को एकत्र कर उसका निपटान किया गया। सफाई के साथ लोगों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया।
अभियान का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने किया। इस दौरान पालिका के सफाई मित्रों के साथ जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी सफाई कार्य में हाथ बंटाया।
“शहर की सफाई सिर्फ पालिका की जिम्मेदारी नहीं”
नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि स्वच्छ शहर के लिए प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि चौपाटी शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों को साफ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
श्रमदान के जरिए दिया संदेश
स्वच्छता अभियान में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्षदों, पालिका कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। लोगों ने श्रमदान कर न केवल परिसर की सफाई की, बल्कि शहरवासियों को यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता किसी एक विभाग का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा, सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा, प्रमिला सायतोड़े, पार्षद प्रमोद सोना, श्रवण कुमार यादव, एल्डरमैन राखी अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर सहित पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, सफाई मित्र और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
अभियान के अंत में नगरवासियों से अपील की गई कि वे चौपाटी सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और स्वच्छ एवं सुंदर बांकीमोंगरा के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।



Post a Comment