Top News

मिथिला की संस्कृति, सावन की उमंग और नारी शक्ति का संगम


कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल महाराजा पैलेस में मिथिला समाज की महिलाओं ने “मिथिला सखी सावन मिलन समारोह-2026” का आयोजन कर सावन की खुशियों को सांस्कृतिक रंगों से सजा दिया। समारोह में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

परंपरा के दीप से हुआ समारोह का आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने भगवान राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की। इसके बाद परिचय सत्र के माध्यम से समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे से संवाद स्थापित किया और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत किया।

लोकगीत से लेकर नृत्य तक, मंच पर दिखी मिथिला की छटा

समारोह में पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत कर दिया। श्रीमती शांति झा ने लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं बच्चों ने गीत और नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खूब तालियां बटोरीं।

रैंप वॉक में आरती झा प्रथम, भारती झा बनीं ‘सावन क्वीन’

कार्यक्रम का खास आकर्षण महिलाओं के लिए आयोजित रैंप वॉक प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में श्रीमती आरती झा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि श्रीमती भारती झा को ‘सावन क्वीन-2026’ चुना गया।

सोनी विकास झा और किरण मनोज झा को ‘मिथिला गौरव सम्मान’

समारोह में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं श्रीमती किरण मनोज झा (बरपाली) को उनके सामाजिक योगदान के लिए ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

सम्मान के बाद श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि समाज की उन सभी महिलाओं का सम्मान है, जो परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के विकास में हरसंभव सहयोग का संकल्प भी दोहराया।

वहीं श्रीमती किरण मनोज झा ने मिथिला संस्कृति के संरक्षण और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।


मेधावी बच्चों का भी हुआ सम्मान


समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कृतिका झा, कल्याणी झा और अश्मित झा को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

खेल, भजन और सामूहिक नृत्य ने बढ़ाई रौनक

महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद, पहेली प्रतियोगिता, फलाहार, सुमधुर भजन और सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया। आयोजन समिति ने आगंतुकों के लिए विशेष रिटर्न गिफ्ट की व्यवस्था भी की।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती प्रीति विकेश झा ने किया, जबकि सुधा झा ने आभार प्रदर्शन किया। अंत में सामूहिक भोज के साथ समारोह का समापन हुआ।


कार्यक्रम में सुधा झा, अन्नू झा, प्रीति झा, निशु झा, प्रीति मिश्रा, कल्पना झा, जलपरियां झा, बबीता झा, किरण झा, मधु झा, कोमल झा, शांति झा, सीता झा, इंदु देवी, राखी झा, आरती झा, अलका चौधरी, सोना झा, बिंदु झा, ज्योति झा, अंकु झा, प्रेमलता मिश्रा, अंजलि झा, मंजू झा, सुनीता झा, तनुजा मिश्रा, नीलम झा, कंचन झा, रानी झा, खुशबू झा सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से रक्षाबंधन कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume