Top News

कोरबा में पुलिस विभाग में शोक की लहर! स्टेनो शाखा में पदस्थ आरक्षक नरहरी पटेल का शव जशपुर में पेड़ पर लटका मिला


कोरबा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा में पदस्थ आरक्षक नरहरी पटेल का शव जशपुर जिले के पत्थलगांव में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। इस खबर के सामने आते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। नरहरी पटेल वर्ष 2013 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा में पदस्थ थे। इससे पहले वे रामपुर सिविल लाइन में भी तैनात रहे थे। उनका परिवार कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र की दादर बस्ती में रहता है। परिवार में पत्नी और एक छोटी बेटी है।


जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव में ग्रामीणों ने आरक्षक का शव पेड़ पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई।

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कोरबा में पदस्थ आरक्षक नरहरी पटेल जशपुर के पत्थलगांव कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई?

फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

राष्ट्र भास्कर न्यूज इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume