Top News

लोकप्रिय युवा एल्डरमैन निराकार नाहक ने देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

 


🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

बांकी मोंगरा – 15 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के लोकप्रिय युवा एल्डरमैन निराकार नाहक ने समस्त देशवासियों, जिला कोरबा एवं नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा सहित बांकी मोंगरा क्षेत्र के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में निराकार नाहक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और गौरव का पर्व है। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि आजादी की सच्ची भावना तभी सार्थक होगी, जब हम आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना के साथ समाज एवं क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें। युवा शक्ति देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

युवा एल्डरमैन निराकार नाहक ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर बांकी मोंगरा के विकास, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा—

“आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने और समाज व क्षेत्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लें।”

इस अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों, जिला कोरबा एवं बांकी मोंगरा के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


🇮🇳 जय हिंद! | वंदे मातरम्! 🇮🇳

शुभकामनाएं प्रेषक

निराकार नाहक

लोकप्रिय युवा एल्डरमैन

नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume