Top News

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर कुसमुंडा में गूंजेगा राष्ट्रगीत

सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को सामूहिक गायन, पूर्व छात्रों और नागरिकों को विशेष आमंत्रण

कुसमुंडा, 22 सितंबर 2026।


राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कुसमुंडा-गेवरा बस्ती स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आगामी 25 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में होने वाले इस आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ पूर्व छात्र-छात्राओं, पूर्व आचार्यों, अभिभावकों और क्षेत्र के नागरिकों की भागीदारी रहेगी।


आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार ने पूर्व छात्रों और क्षेत्रवासियों से विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सामूहिक गायन के जरिए राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया जाएगा।


विद्यालय परिवार ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा पद्धति में राष्ट्र, संस्कृति, सामाजिक सरोकार और सहयोग की भावना को विशेष स्थान दिया जाता है। इसी उद्देश्य से ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को सामूहिक सहभागिता के साथ मनाने की तैयारी की गई है।


पूर्व छात्रों से जुड़ने की अपील


कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं और पूर्व आचार्यों से भी संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है। आयोजकों ने अभिभावकों और नागरिकों से अपने परिचितों एवं मित्रों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने की अपील की है।


कार्यक्रम में शामिल होने वालों से सुबह 10:50 बजे तक विद्यालय परिसर पहुंचने का आग्रह किया गया है।


स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा-गेवरा बस्ती

दिनांक: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार

समय: सुबह 11 बजे

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume