Top News

बांकी मोगरा – तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई

गणेश विसर्जन में डीजे का शोर पड़ा भारी, बांकीमोंगरा पुलिस ने कसा शिकंजा

कोरबा/बांकीमोंगरा, 22 सितंबर 2026। गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर तेज एवं बेसुरी आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ बांकीमोंगरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे से लदे दो पिकअप वाहनों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन तथा बांकीमोंगरा थाना प्रभारी सत्यम साहू के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के मुताबिक मनोरंजन मंदिर थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र में एक सफेद रंग के छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 12 BT 5239 में डीजे लगाया गया था। वाहन से 2500 वाट के नए बॉक्स बेस स्पीकर सहित अन्य डीजे उपकरण पाए गए।

इसी प्रकार एक अन्य सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक CG 12 BT 2066 में 2000 वाट के दो लोवर बॉक्स, चार नए अपर बॉक्स और छह डिस्को लाइट सहित कुल 10 नए बॉक्स पाए गए।

पुलिस ने बताया कि तेज एवं बेसुरी आवाज में डीजे बजाने से आसपास रहने वाले लोगों को मानसिक परेशानी हो रही थी तथा स्कूल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को भी अनावश्यक बाधा उत्पन्न हो रही थी।

मामले में कोलाहल अधिनियम की धारा 5 एवं 15 के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए दोनों पिकअप वाहनों तथा डीजे बॉक्स सहित अन्य उपकरणों को बांकीमोंगरा पुलिस ने जब्त कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume