Top News

बांकी मोंगरा में जुआ फड़ पर पुलिस का शिकंजा, करीब 15 आरोपी पकड़े गए


कोरबा/बांकी मोंगरा। बांकी मोंगरा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद जुआरियों में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 15 लोगों को पकड़ा है। मौके से 12 से 15 वाहन और लगभग 15 मोबाइल फोन भी पुलिस के कब्जे में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जुआ फड़ पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल मामले में पुलिस की विस्तृत कार्रवाई जारी है। जब्त सामान, आरोपियों की संख्या और प्रकरण में लगाई गई धाराओं को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद मामले में और तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume