Top News

बांकी मोगरा के तेलसरा में विसर्जन के दौरान खूनी तांडव, युवक पर टांगिया-डंडे से हमला, सिर और कान के पास गंभीर चोट… जिला अस्पताल में भर्ती।


कोरबा/तेलसरा। थाना बांकीमोंगरा
क्षेत्र के तेलसरा में विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जुलूस के दौरान छत से पत्थर फेंके जा रहे थे। रोकने पहुंचे युवक के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए टांगिया और डंडे से हमला कर दिया गया। घटना में युवक के सिर और सीने में चोट लगने की बात सामने आई है।

प्रार्थी आकाश यादव, पिता सम्मेलन यादव, निवासी तेलसरा की शिकायत के मुताबिक, रात करीब 8 बजे विसर्जन के लिए जाते समय रवि चौहान अपने घर की छत से पत्थर फेंक रहा था। इसका विरोध करने पर आकाश के भाई विकास यादव और हर प्रसाद यादव उसके घर पहुंचे।


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वहां रवि चौहान, दिलीप चौहान और विजय चौहान ने विकास यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप के मुताबिक, दिलीप चौहान ने टांगिया से जबकि रवि चौहान और विजय चौहान ने डंडे से हमला किया।

बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीण, जान से मारने की धमकी का भी आरोप

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने विकास यादव को कथित तौर पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना के दौरान हर प्रसाद, विक्की, शिव यादव, मनीष सहित अन्य लोगों के मौके पर मौजूद होने का उल्लेख शिकायत में किया गया है।

मारपीट में विकास यादव के बाएं कनपटी में चोट लगने और खून बहने तथा सीने में डंडे से चोट आने की बात शिकायत में कही गई है। घायल पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

थाना बांकीमोंगरा में अपराध दर्ज

बांकी मोगरा पुलिस द्वारा मामले में शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 184/26 के तहत धारा 109/1, 296, 351(3), 3(5) BNS में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल आरोपी गण पुलिस के गिरफ्त में है जिन को विवेचना के बाद कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume