Top News

बांकी मोंगरा बनवारी साइड के महिला समिति ने किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

संवाददाता राजीव शर्मा 

बांकी मोंगरा
। बनवारी साइड में महिला समिति द्वारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर समिति की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

विसर्जन से पहले भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले गए। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बनाए रहे।

महिला समिति की सदस्यों ने गणेश उत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। शांतिपूर्ण ढंग से गणेश प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ।

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।





Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume