Top News

12 जुलाई को होगा लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शपथ ग्रहण समारोह, नई कार्यकारिणी संभालेगी जिम्मेदारी

 


कोरबा। सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का वर्ष 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह 12 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल कावेरी, डीडीएम रोड, कोरबा के सभागार में शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें क्लब की नई कार्यकारिणी विधिवत शपथ लेकर अपने कार्यकाल की शुरुआत करेगी।


समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी के प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक उपस्थित रहेंगे। वहीं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रामसिंह अग्रवाल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे। शपथ अधिकारी की भूमिका रीजन चेयरमैन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल निभाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व मल्टीपल काउंसिल वाइस चेयरमैन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल तथा जोन चेयरमैन लायन मनोज गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।


नई कार्यकारिणी में वर्ष 2026-27 के लिए लायन दर्शन अग्रवाल को क्लब अध्यक्ष, लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना को सचिव तथा लायन शोमा सोनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रथम उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुभाष चंद अनंत, सहसचिव लायन अतुल साहू, टेल ट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधु पाल, पीआरओ लायन मनोज गुप्ता, सदस्यता चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष अग्रवाल तथा एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया है।

क्लब के संचालक मंडल में लायन नूतन राजवाड़े, लायन विकास अग्रवाल, लायन प्रीति अग्रवाल और लायन ओमप्रकाश अग्रवाल शामिल रहेंगे। वहीं पूर्व प्रांतपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल क्लब मार्गदर्शक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।



क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना एवं सचिव लायन दर्शन अग्रवाल ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume