Top News

फरार दो आरोपी गिरफ्तार, एसईसीएल बलगी सबस्टेशन केबल लूटकांड का खुलासा



बांकीमोंगरा/कोरबा, 2 जुलाई। थाना बांकीमोंगरा पुलिस ने एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में हुई केबल लूट और सुरक्षा प्रहरी से मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार थे।

पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को एसईसीएल बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी संजय कुमार ने थाना बांकीमोंगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मई की रात करीब 1:30 बजे कुछ बदमाश बलपूर्वक सबस्टेशन परिसर में घुस आए। आरोपियों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा था कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। चोरी गए केबल की कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई गई थी।

शिकायत के आधार पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पहले ही आरोपी अर्जुन सिंह और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि दीपक केवट उर्फ अंकु और सुमित कुमार मार्को घटना के बाद से फरार थे।


2 जुलाई को दोनों फरार आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 2 जुलाई को फरार आरोपी दीपक केवट उर्फ अंकु एवं सुमित कुमार मार्को को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा, पीएसआई ईश्वरी राज, सहायक उपनिरीक्षक नंदलाल टंडन सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume