Top News

बांकीमोंगरा ब्लॉक श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन, विनोद साहू बने संरक्षक, अध्यक्ष बने राजकुमार साहू

 


बांकीमोंगरा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक 5 जुलाई 2026 को सी टू सामुदायिक भवन, बांकीमोंगरा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बांकीमोंगरा ब्लॉक।श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विनोद साहू को संरक्षक, राज कुमार साहू को अध्यक्ष, अश्वनी मिश्रा को उपाध्यक्ष, राजू सैनी को सचिव, नागेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष, दिलीप नेताम को सह सचिव तथा प्रकाश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दिनेश, अजीत और आशीष नाहक को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।


बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संग के जिला अध्यक्ष श्री शशिकांत डिक्सेना एवं जिला उपाध्यक्ष निशांत झा की उपस्थिति रही, जहां ब्लॉक बाकी मोगरा का गठन किया गया में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 08 जुलाई 2026 को श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बांकीमोंगरा ब्लॉक पत्रकार संघ सक्रिय सहभागिता निभाएगा।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा क्षेत्र में निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume