Top News

पीआईसी में फेरबदल: अश्वनी मिश्रा को मिली राजस्व एवं बाजार समिति की जिम्मेदारी


बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल (पीआईसी) की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पालिका प्रशासन ने वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा को पीआईसी में शामिल करते हुए उन्हें राजस्व एवं बाजार समिति का सभापति नामित किया है।

नगर पालिका कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 1638/स्थापना/2026-27, दिनांक 25 अगस्त 2026 के अनुसार यह बदलाव छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 70 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। आदेश के मुताबिक पूर्व पीआईसी सदस्य दिलीप दास की सदस्यता समाप्त कर उनके स्थान पर अश्वनी कुमार मिश्रा को पीआईसी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नई जिम्मेदारी पर जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही राजस्व एवं बाजार समिति से जुड़े विषयों के साथ नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।


वार्डवासियों ने दी बधाई

पीआईसी में शामिल किए जाने और महत्वपूर्ण समिति की जिम्मेदारी मिलने के बाद वार्ड क्रमांक 13 सहित नगर क्षेत्र से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को पालिका स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिलेगा।

नगर पालिका परिषद में हुए इस बदलाव को आगामी दिनों में पीआईसी की कार्यप्रणाली और राजस्व एवं बाजार से जुड़े मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume