कोरबा। शहर के मुड़ापार क्षेत्र के पास स्थित एक पेट्रोल पंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में बनी पानी की टंकी के अंदर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पेट्रोल पंप कर्मचारी ओम प्रकाश यादव, निवासी राताखार, के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पानी की टंकी से बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश यादव पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। पानी की टंकी के अंदर उनका शव मिलने के बाद घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से युवक की जान गई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।




Post a Comment