Top News

दो दिन से फरार मारपीट के आरोपी पुलिस के शिकंजे में, दो गिरफ्तार एक नाबालिग अभिरक्षा में


बांकी मोंगरा
। थाना बांकी मोंगरा क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, करीब दो दिन पूर्व चाकाबूड़ा निवासी संजय सिदार उर्फ सांवरा ने मारपीट को लेकर थाना बांकी मोंगरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 296 के तहत धारा 351(3), 115(2) एवं 3(5) BNS में मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर बांकी मोंगरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।


पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी सोनू अगरिया, विज्जू अगरिया और कान्हा अगरिया, निवासी सलीहा पारा, चाकाबूड़ा को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है जिसके बाद आरोपियों को माननीय न्यायाल के समक्ष उपस्थित कराया जाएगा।

थाना प्रभारी सत्यम साहू के पदभार संभालने से क्षेत्रवासियों में बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उम्मीद जगी है। जनता को उनसे सख्त, निष्पक्ष और जनहितैषी पुलिसिंग की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume