Top News

बांकीमोंगरा में विकास को मिली रफ्तार, 76.98 लाख के चार निर्माण कार्यों का हुआ शुभारंभ

 


बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को 76.98 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 8 के शिवालय मोहल्ला (जंगल साइड) में आयोजित कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की।

भूमिपूजन के तहत वार्ड क्रमांक 8 में 49.24 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम उन्नयन, 7.86 लाख रुपये से मटन मार्केट मरम्मत तथा नगर के सभी 30 वार्डों में 60 सिंटेक्स पानी टंकियों की स्थापना के लिए कुल 19.88 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं से नागरिकों को पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य शहर और गांवों तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की लंबे समय से मांग की जा रही थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाकर अब धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी नए कार्यों की स्वीकृति दिलाई जाएगी।

पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिंटेक्स टंकियां स्थापित की जा रही हैं, वहीं मुक्तिधाम और मटन मार्केट के उन्नयन से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


कार्यक्रम में पूर्व भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद संदीप डहरिया, अश्वनी मिश्रा, राकेश अग्रवाल, लक्षण सिंह कंवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि रितेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने का संकल्प दोहराया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume