Top News

रात में बाइक खड़ी कर सोया परिवार, सुबह गायब मिली गाड़ी… बांकीमोंगरा पुलिस ने खोला चोरी का राज

 महंगी बाइक के शौकीन निकले चोर! स्पोर्ट्स बाइक और स्कूटी बरामद, 19 वर्षीय युवक सहित तीन पकड़ाए


बांकीमोंगरा/कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के बीच बांकीमोंगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक 19 वर्षीय युवक सहित दो नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से एक स्पोर्ट्स बाइक और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।


 चोरी की गई पल्सर बाइक की डुप्लीकेट चाबी बनवाने कोरबा पहुंचा चोर उस समय पुलिस के शिकंजे में फंस गया, जब चाबी बनाने वाले दुकान संचालक ने बाइक को देखते ही पहचान लिया। दरअसल, जिस बाइक को चोर लेकर दुकान पहुंचा था, वह दुकान संचालक के अपने पिता राज अहिरवार की चोरी हुई बाइक थी।

मामला कुदरीपारा नंबर-2 मेन रोड, बांकीमोंगरा निवासी देव कुमार अहिरवार (46) की पल्सर आरएस 200 बाइक से जुड़ा है। बाइक चोरी होने के बाद आरोपी अगले दिन सुबह उसकी डुप्लीकेट चाबी बनवाने के लिए कोरबा स्थित की-एंड-सीट मेकर की दुकान पहुंचा।

बाइक दुकान पर पहुंचते ही संचालक ने उसे पहचान लिया। उसने आरोपी से बाइक के कागजात मांगे। संदेह गहराने पर उसने तत्काल अपने पिता राज अहिरवार को बांकीमोंगरा फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद राज अहिरवार बांकीमोंगरा थाना पहुंचे और पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी पल्सर आरएस 200 (CG 12 BT 6722) दुकान के सामने लॉक करके खड़ी की थी। जो अगले दिन सुबह करीब 7 बजे जब उन्होंने देखा तो बाइक मौके से गायब थी। घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस आनन-फानन में कोरबा के लिए रवाना हुई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही CSEB चौकी पुलिस ने संदिग्ध चोरों को हिरासत में ले लिया था। बाद में आरोपियों को बांकीमोंगरा थाना लाया गया, जहां पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य दोपहिया वाहनों की चोरी करना भी स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य बाइक जब्त की हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने अब तक कितने वाहनों को चोरी का निशाना बनाया है।


एक तरफ चोरी, दूसरी तरफ उसी चोरी की बाइक की चाबी बनवाने की कोशिश—और संयोग ऐसा कि चाबी बनाने वाला ही बाइक के असली मालिक का बेटा निकला। इसी वजह से चोर का पूरा खेल कुछ ही घंटों में खुल गया।

  1. आरोपी मोनेन्द्र कुमार उर्फ मोनू, पिता विक्रमलाल निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी भिलाई बाजार, हरदीबाजार 
  2. 2 अन्य आरोपी नाबालिक

बांकीमोंगरा से बाइक, कुसमुंडा से स्कूटी चोरी का खुलासा

पूछताछ के दौरान मामले में दो अन्य विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई। पुलिस ने उनके पास से स्पोर्ट्स बाइक के अलावा एक एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 12 BU 7808 कुसमुंडा क्षेत्र की वाहन भी बरामद की।

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। नाबालिगों से संबंधित नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume